नरेंद्र मोदी ने #IndiaAIImpactSummit2026 को दुनिया की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक एआई इम्पैक्ट समिट बताया और सभी वैश्विक नेताओं, तकनीकी विशेषज्ञों तथा प्रतिनिधियों का हार्दिक अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस भारत में यह समिट आयोजित हो रही है, वह पूरी दुनिया की मानवता का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह शिखर सम्मेलन मानव-केंद्रित और संवेदनशील वैश्विक एआई

पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पीएम मोदी ने कहा, “इतिहास साक्षी है कि मानवता ने हर बड़े व्यवधान को नए अवसर में बदला है। आज हम भी ऐसे ही एक मोड़ पर खड़े हैं। आवश्यक है कि हम मिलकर इस परिवर्तन को मानवता के लिए एक महान अवसर में परिवर्तित करें।” उन्होंने एआई के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग, नवाचार और जिम्मेदार उपयोग पर जोर दिया।

