इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ़, ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यारियाकोस मित्सोटाकिस, स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय परमेलिन,

फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो और एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस सहित कई विश्व नेता शामिल हुए। समिट के दौरान पीएम मोदी ने गूगल-अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, ओपनएआई के सीईओ सैम अल्टमैन, मेटा के एआई प्रमुख एलेक्जेंडर वांग और एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई समेत वैश्विक तकनीकी नेताओं के साथ समूह तस्वीर भी खिंचवाई। यह समिट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग और भारत की नेतृत्व भूमिका को रेखांकित करता है।

