असम में चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह अलवर , प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई, CLP लीडर देबब्रता सैकिया सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में असम चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर भूपेश बघेल और डीके शिवकुमार भी शामिल हुए। साथ ही

स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सप्तगिरि उल्काऔर इमरान मसूद की मौजूदगी में टिकट वितरण और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया और उनके सुझावों को गंभीरता से सुना। पार्टी का फोकस इस बार जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत कर बेहतर प्रदर्शन करने पर है।

