हजारीबाग विवेकानंद युवा महामंडल द्वारा श्री रामकृष्ण परमहंस देव की जन्म तिथि पूजा 19 फरवरी 2026 को विवेकानंद आई टी आई जबरा रोड कोर्रा हजारीबाग में मनाई गई। इस अवसर पर श्री रामकृष्ण परमहंस देव की पूजा धूप दीप एवं पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। अनूप सिंहा ने श्री रामकृष्ण परमहंस की जीवनी एवं उनके संदेशों की विस्तार से चर्चा की। गजानंद पाठक एवं अन्नदा विद्यालय के प्राचार्य एवं अन्य वक्ताओं ने युवाओं

को श्री रामकृष्ण परमहंस के संदेशों के आधार पर चरित्र निर्माण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ साकेत पाठक, मनोज राणा, विवेकानंद आई टी आई के प्राचार्य, शिक्षक एवं 50 युवाओं ने भाग लिया और अपने जीवन को सुंदर ढंग से गठन करने का संकल्प लिया।

