भाजपा ने हजारीबाग नगर निकाय चुनाव में, बेदाग सुयोग एवं एक जनसेवक को अपना समर्थन दिया है –मनीष जायसवाल। झारखंड में, झारखंड की हेमंत सरकार की तुष्टिकरण की नीति से आंतरिक सुरक्षा खतरे में है– मनीष जायसवाल । भाजपा ने एक सुलभ, सरल और सुयोग्य कार्यकर्ता को समर्थन दिया है–अनिवेश सिंह। हजारीबाग में, नगर निकाय चुनाव हेतु प्रेसवार्ता झंडा चौक स्थित सांसद सेवा कार्यालय में की गई। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता एवं विषय प्रवेश जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह द्वारा की गई। प्रेस वार्ता में बतौर मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल व प्रदेश प्रवक्ता अनिवेश सिंह जी उपस्थित थे। जिन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित किया । अपने संबोधन में सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में मेयर के प्रत्याशी के रूप में, श्री सुदेश कुमार चंद्रवंशी जी प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया है ।वे एक बेदाग ,आपराधरहित सुयोग उम्मीदवार हैं। ये अपने जीवन काल में 40 वर्ष से समाज की सेवा करते आ रहे हैं। इनके पिताजी स्वर्गीय बैजनाथ प्रसाद जी भी एक लंबे समय तक जन सेवा से जुड़े रहे थे। सुदेश कुमार चंद्रवंशी जी के क्रियाकलाप और जन सेवा को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने समर्थन देने का काम किया है और उनके सहयोग से हजारीबाग नगर निगम को स्वच्छ एवं ग्रीन नगर निगम बनाने का काम करेगी ।साथ ही इन्होंने यह भी कहा की

नगर निकाय के चुनाव को लेकर झारखंड सरकार की नियत साफ नहीं है ।झारखंड की हेमंत सरकार बीजेपी से डरी हुई है ।यही वजह है कि सरकार निगम चुनाव दलगत नहीं कर रही है। अगर दलगत होता तो 48 के 48 निकाय चुनाव बीजेपी जीत लेती। इतना ही नहीं यह सरकार जो EVM से चुनाव जीतकर आई है और शासन कर रही है, उसमें भी विश्वास सरकार का नहीं है क्योंकि सरकार की मंशा साफ नहीं है। लुट, घसोत कर चुनाव जीतने की तैयारी में है जिससे EVM की जगह वैलेट पेपर से चुनाव करा रही है। झारखंड में अपराध एवं नशा की खेती हो रही है,यही वजह है कि झारखंड में अपराधीकरण और गुंडाराज चरम पर है और हेमंत सरकार सोई हुई है। झारखंड में असुरक्षित बचपन है तथा बच्चा तस्करी एवं चोरी का बोलबाला है ।झारखंड सरकार की तुष्टिकरण की नीति से आंतरिक सुरक्षा पर गंभीर खतरा मडरा रहा है। खनन और शराब माफियाओं का गोल्डन एरिया देश में झारखंड बन गयाहै । प्रेस संबोधन में प्रेस प्रवक्ता अनिवेश सिंह ने कहा कि हजारीबाग नगर निकाय चुनाव में जितने भी प्रत्याशी हैं उनमें सुदेश कुमार चंद्रवंशी की सबसे सरल, सुलभ ,अनुभवी एवं सुयोग उम्मीदवार हैं यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपना समर्थन श्री सुरेश कुमार महतो जी को दिया है उनके सहयोग से ही हजारीबाग नगर निकाय का समुचित चौमुखी विकास किया जा सकता है ।प्रेस वार्ता में पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरीश श्रीवास्तव, दिनेश सिंह राठौड़ ,जिला मंत्री जय नारायण प्रसाद जिला, सांसद प्रतिनिधि अजय साहू व इंद्र नारायण कुशवाहा उपस्थित हुए। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी व जिला मंत्री जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई।

