
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्या हेमा कुमारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन पूष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की प्रधानाचार्या हेमा कुमारी उपस्थित थीं। इस अवसर श्रुति कुमारी, ऋषिता दास एवं नमन कुमार अग्रवाल ने महाराज छत्रपति शिवाजी एवं रामकृष्ण परमहंस के जीवन चरित्र पर बौद्धिक प्रस्तुत किया। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य संजीव कुमार सिंह ने विस्तृत रूप दोनों महापुरुषों के जीवन वृत्तांत की जानकारी देते हुए प्रेरणा लेने की बात कही। जयंती कार्यक्रम में विद्यालय की आचार्या श्रीमती सुप्रिया तिवारी ने महाराज शिवाजी के व्यक्तित्व के बारे में बताया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने शिवाजी महाराज के जीवन परिचय को बताया । इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं सभी आचार्य आचार्या और सभी भैया बहन उपस्थित थे ।

