हजारीबाग: जय प्रकाश पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया

हजारीबाग: जय प्रकाश पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया

हजारीबाग : हजारीबाग नगर निगम चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी के पक्ष में पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल के नेतृत्व में मटवारी तथा लाखे में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया । जन संपर्क अभियान में कांग्रेस के कई वरीय पदाधिकारी सक्रिय कार्यकर्ता एवं सैकड़ों समर्थक शामिल हुए । कांग्रेसी नेताओं ने डोर-टू-डोर संपर्क कर मतदाताओं से तस्लीम अंसारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की । इस दौरान मतदाताओं ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए बदलाव और विकास के लिए इस बार समर्थन देने का भरोसा जताया । जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा सचिव अवधेश कुमार सिंह, शशि मोहन सिंह जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान वरिष्ठ कांग्रेसी दिगम्बर कुमार मेहता, रजी अहमद नगर अध्यक्ष परवेज अहमद सेवादल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, कोमल कुमारी, बेबी देवी, मनिषा टोप्पो, कैलाश पति देव, सलीम रजा, रघु जायसवाल, नौशाद आलम, ओमप्रकाश पासवान, बाबर अंसारी, मोहम्मद वारिस, शिव नंदन साहू, जय कुमार महतो, अनिल कुमार राय, निसार अहमद भोला, भैया असीम कुमार, बालेश्वर महतो, विकास प्रसाद, माशूक रजा, मोहम्मद साजिद, गिरजा शंकर, मोहम्मद सलीम, राजू खान, मुन्नी देवी, प्रतिमा कुमारी, मोहम्मद मेहराब के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *