बांग्लादेश के PM तारिक रहमान पर चुनावी गड़बड़ी का आरोप

बांग्लादेश के PM तारिक रहमान पर चुनावी गड़बड़ी का आरोप

बांग्लादेश में आम चुनाव के नतीजों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान पर चुनाव में गड़बड़ी कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तारिक रहमान चुनाव नतीजों में हेरफेर करने वाले इंजीनियर हैं। करीब 20 साल बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए 200 से अधिक सीटें हासिल की हैं। हालांकि विपक्ष का दावा है कि यह जीत चुनावी “इंजीनियरिंग” यानी कथित धांधली का नतीजा है। विपक्ष का दावा है कि चुनाव में बड़े पैमाने पर हेरफेर की गई, जिसके चलते बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को 200 से अधिक सीटें मिलीं। करीब 20 साल बाद BNP ने आम चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है। जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन और उसकी सहयोगी पार्टी नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) ने भी कई सीटों पर व्यापक गड़बड़ी का आरोप लगाया है। हालांकि, सरकार की ओर से इन आरोपों पर अभी तक विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं आई है। चुनावी नतीजों को लेकर देश में राजनीतिक तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *