दिल्ली-NCR में फिर लौटी ठंड, बारिश और हवाओं ने बदला मौसम

दिल्ली-NCR में फिर लौटी ठंड, बारिश और हवाओं ने बदला मौसम

दिल्ली-एनसीआर में बीते दिन, 18 फरवरी, को हुई बारिश और 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के बाद मौसम अचानक बदल गया और पहले जाती हुई सर्दी फिर लौट आई। दिल्ली एनसीआर में दिनभर रुक-रुक कर बारिश हुई और बादल छाए रहे. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही इन दौरान बारिश और येलो अलर्ट जारी किया था। बीते एक हफ्ते से तेज धूप और धीमी हवाओं के कारण गर्मी का अहसास हो रहा था, लेकिन 18 फरवरी को ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी ने मौसम को बदल दिया। दिन और रात दोनों समय लोगों को ठंड महसूस हुई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *