
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में एक शानदार और हाईटेक चश्मा पहने देखा गया। यह कोई साधारण चश्मा नहीं बल्कि AI डिवाइस है, जिसका नाम Sarvam Kaze है। इस वियरेबल AI ग्लास को देश के स्टार्टअप सर्वम AI ने विकसित किया है। समिट में जियो ने भी अपने AI ग्लासेस पेश किए, लेकिन पीएम मोदी द्वारा स्वदेशी AI ग्लासेस पहनना कोई आम बात नहीं है। जानकारी के अनुसार, ये AI ग्लासेस कई दमदार फीचर्स के साथ आएंगे, जिनमें आवाज़ पहचान, फोटो/वीडियो कैप्चर और भारतीय भाषाओं के लिए खास AI मॉडल्स शामिल हैं। इस कदम को देश में स्थानीय तकनीक और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

