AI से नौकरी की चिंता पर PM मोदी का संदेश: डर नहीं, तैयारी करें

AI से नौकरी की चिंता पर PM मोदी का संदेश: डर नहीं, तैयारी करें

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के आयोजन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कारण नौकरियों में संभावित बदलाव और युवाओं की चिंताओं पर खुलकर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि हर नया आविष्कार डर नहीं, बल्कि नए अवसर लेकर आता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि तकनीक से घबराने के बजाय भविष्य के लिए खुद को तैयार करना ही सबसे बड़ी समझदारी है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि डर का सबसे अच्छा इलाज तैयारी है। उन्होंने बताया कि हम इसे भविष्य की समस्या के तौर पर नहीं, बल्कि मौजूदा समय की जरूरत मान रहे हैं। इस संदेश के जरिए पीएम मोदी ने युवा वर्ग को प्रेरित किया कि वे AI और नई तकनीकों के बदलावों को चुनौती नहीं बल्कि अवसर के रूप में देखें और खुद को तैयार करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *