
पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मरीज को लेकर पहुंची एंबुलेंस और पार्किंग वसूली कर्मियों के बीच तीखी बहस होती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस मरीज को लेने या छोड़ने के लिए टर्मिनल परिसर में दाखिल हुई थी, तभी पार्किंग शुल्क को लेकर विवाद शुरू हो गया। वीडियो में एंबुलेंस चालक और वसूली कर्मियों के बीच नोकझोंक साफ देखी जा सकती है। मौके पर मौजूद लोगों ने भी बीच-बचाव करने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है और आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता देने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है।

