लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ‘मैडम जहर’ गिरफ्तार, ड्रग्स-हथियार कनेक्शन की जांच तेज

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ‘मैडम जहर’ गिरफ्तार, ड्रग्स-हथियार कनेक्शन की जांच तेज

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी कथित ‘लेडी डॉन’ खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा उर्फ “मैडम जहर” को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वह गैंग के कथित गनमैन बॉबी कबूतर (उर्फ महफूज) की करीबी सहयोगी बताई जा रही है। कार्रवाई ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े आरोपों के तहत की गई। पुलिस का दावा है कि बॉबी कबूतर गैंग के लिए अवैध हथियारों की आपूर्ति की कड़ी रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि वह एशिया के कथित आर्म्स सप्लायर सलीम उर्फ “सलीम पिस्टल” से हथियार लेता था, जिसे नेपाल-भारत सीमा से पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने महिपालपुर फ्लाईओवर के पास बॉबी कबूतर, उसकी कथित सहयोगी नेहा और दो अन्य आरोपियों—मोहम्मद राजी खान व शाहबाज—को दबोचा। नेहा पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ब्यूटी पार्लर की आड़ में गैंग गतिविधियों में शामिल होने का संदेह है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से गैंग के ड्रग्स व हथियार नेटवर्क, फर्जी पहचान और अन्य आपराधिक कड़ियों पर पूछताछ जारी है। जांच आगे बढ़ने के साथ और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *