धनबाद: फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के वासेपुर स्थित पैतृक घर पर फिर कुर्की

धनबाद: फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के वासेपुर स्थित पैतृक घर पर फिर कुर्की

धनबाद सहित कई जिलों में रंगदारी और अपराध के आरोपों में फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। वासेपुर स्थित उसके पैतृक घर पर दोबारा कुर्की की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घर की छत का शेड तक कटवा लिया। लगातार कार्रवाई के बाद मकान अब खंडहर में तब्दील हो चुका है। पुलिस अब तक उसकी चल संपत्ति, खिड़की-दरवाजे और अन्य सामान जब्त कर चुकी है। बैंक मोड़ थाना में दर्ज आर्म्स एक्ट मामले में यह ताजा कार्रवाई की गई। पुलिस को इनपुट मिला था कि खाली पड़े घर में उसके गुर्गे रात में अड्डेबाजी करते हैं। 24 नवंबर 2021 को वासेपुर में नन्हे हत्याकांड में नामजद होने के बाद प्रिंस फरार हो गया था। आरोप है कि विदेश से ही वह कारोबारियों को धमकी, फायरिंग और बमबाजी की वारदातें संचालित करता रहा। धनबाद पुलिस, ATS और केंद्रीय एजेंसियां रेड कॉर्नर नोटिस व अन्य कानूनी प्रक्रिया के जरिए उसे वापस लाने की तैयारी में जुटी हैं। एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में उसके कई गुर्गे जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस का दावा है—प्रिंस का आपराधिक साम्राज्य पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *