शिवजयंती पर किला शिवनेरी में भगदड़ जैसी स्थिति, एक दर्जन घायल

शिवजयंती पर किला शिवनेरी में भगदड़ जैसी स्थिति, एक दर्जन घायल

पुणे जिले के जुन्नर तालुका स्थित किला शिवनेरी में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर इस साल भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिवज्योति लेकर पहुंचे युवाओं, विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं से किला परिसर रात से ही खचाखच भरा रहा। संकरे मार्गों—अंबरखाना के नीचे हाथी दरवाजा और गणेश दरवाजा क्षेत्र—में अत्यधिक भीड़ के कारण कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जुन्नर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार स्थिति अब नियंत्रण में है। हर वर्ष की तरह इस बार भी सुबह आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की मौजूदगी तय है। घटना के बाद भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पूरे महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाई जा रही है। नागपुर के महल स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया गया। ढोल-ताशों के बीच महाआरती कर शिवाजी महाराज को नमन किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *