
धनबाद के बिशनपुर स्थित द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी के तीन विद्यार्थियों ने JEE Main सेशन-1 में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कोमल सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 99.01 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए। दिलशाद आलम ने 97.38 परसेंटाइल हासिल किया, जबकि नमन सिंह ने 93.38 परसेंटाइल अंक अर्जित किए। विद्यालय के निदेशक डॉ. उमेश प्रसाद सिंह, प्राचार्य मदन कुमार सिंह और उप-प्राचार्या पुष्पा सिंह सहित सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने तीनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे की परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

