रामगढ़: मनीष जायसवाल का तूफानी दौरा, प्रिया कुमारी के समर्थन में मांगे वोट

रामगढ़: मनीष जायसवाल का तूफानी दौरा, प्रिया कुमारी के समर्थन में मांगे वोट

रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की उम्मीदवार प्रिया कुमारी (करमाली) के पक्ष में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने आधा दर्जन से अधिक वार्डों का दौरा कर मतदाताओं से 23 फरवरी 2026 को बैलट पेपर के क्रम संख्या 6 पर अंकित ‘बिस्किट छाप’ पर मुहर लगाने की अपील की। चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में देरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत से स्थानीय विकास को गति मिलेगी। दौरे की शुरुआत वार्ड 01 और 02 से हुई और तिलैया, बरकाकाना, घुटवा समेत कई इलाकों में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सांसद का भव्य स्वागत किया। अभियान में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *