
बीते 16 दिसंबर को महेशपुर में पिस्टल से वार कर लगभग तीन लाख चालीस हजार रूपए लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। घटना के शिकार व वादी अनूप कुमार भगत के लिखित आवेदन के आधार पर महेशपुर थाना कांड संख्या 16/2026, व बी एन एस की धारा 309(6) के तहत मामला दर्ज किया गया एवं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के द्वारा महेशपुर एस डी पी ओ विजय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। दिनांक 17 दिसंबर को काठीकुंड के थाना प्रभारी के द्वारा विशेष टीम को सड़क दुघर्टना में दो युवकों के दुर्घटनाग्रस्त होने व अस्पताल में इलाजरत होने की सूचना दी जाती है। सूचना मिलते ही विशेष टीम अस्पताल पहुंचकर दोनों युवकों से पूछताछ करते हैं। दोनों युवक घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकर कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई राशि व पिस्टल, महेशपुर के डुमरघाटी से ज़ब्त करते हुए दोनो युवकों क्रमशः मनोरंजन कुमार, पिता दिगंबर राउत, देवघर एवं लालु यादव, पिता कीर्तन यादव, गिरीडीह को हिरासत में ले लिया। उनके पास से एम एम पिस्टल, दो लाख अड़सठ हजार चार सौ अस्सी रुपए, हीरो मोटरसाइकिल दो भीभो मोबाइल व एक सफेद गमछा जप्त किया गया है।

