
केरेडारी/बड़कागांव, 18 फरवरी 2026: षष्ठम झारखंड विधानसभा के पंचम (बजट) सत्र के प्रथम दिन बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक Roshan Lal Choudhary ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सदन की कार्यवाही में शामिल होकर उन्होंने क्षेत्र की जनता से जुड़े अहम मुद्दों को मजबूती से उठाने की बात कही। विधायक ने कहा कि बड़कागांव की जनता की आवाज को सदन तक पहुंचाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना उनका प्राथमिक दायित्व है। उन्होंने संकल्प लिया कि सत्र के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, रोजगार, रैयतों के अधिकार और मुआवजा जैसे जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। रोशन लाल चौधरी ने क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास और संघर्ष की जो यात्रा शुरू हुई है, उसे और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा तथा जनता की हर समस्या का समाधान सदन से लेकर सड़क तक किया जाएगा।

