पाकुड़: मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

पाकुड़: मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता मासिक अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक में जनवरी माह में प्रतिवेदित 60 कांड की अपेक्षा कुल 71 कांडों का निष्पादन किया गया एवं शेष लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षोपरांत त्वरित निष्पादन करने हेतु सभी थाना/ओपी प्रभारी को निर्देशित किया गया। बैठक में चोरी, गृहभेदन, छिनतई के रोकथाम हेतु थाना गश्ती/टाईगर मोबाईल द्वारा मुस्तैदी के साथ रात्रि सघन जांच अभियान चलाए जाने,अवैध कोयला, पत्थर बालू के उत्खनन, परिवहन, भंडारण के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स के साथ नियमित रूप से छापामारी अभियान चलाए जाने, बढ़ती सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन समय एवं स्थान बदल कर नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने, विगत 05 वर्षों में संपत्तिमूलक कांडों में सिद्ध दोष अपराधकर्मियों का नाम दागी पंजी में एवं पोक्सो कांड एवं अन्य अपराध कर्मियों का नाम गुंडा पंजी में अंकित कर उनपर सतत् निगरानी रखने, लंबित पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन, लंबित परिवाद इत्यादि को निर्धारित समय के भीतर निष्पादित करने, होली पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक करने, विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा वर्ष 2025 में सबसे अधिक कांडों का निष्पादन करने वाले एवं विधि व्यवस्था/अपराध नियंत्रण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों/पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। ट्रिपल तलाक के सभी धाराओं के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया एवं उक्त विषयों पर परीक्षा भी लिया गया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत भी किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *