
उपायुक्त मनीष कुमार ने जिला नियोजनालय कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। पूर्व में निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा कार्यालय के सौंदर्यीकरण तथा कार्यालय तक पहुँचने के लिए कच्ची सड़क के स्थान पर पक्की सड़क निर्माण हेतु संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया था। निर्देश के अनुपालन में एक माह के भीतर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया, जिससे आमजनों को आवागमन में काफी सुविधा हुई है। उपायुक्त ने निर्मित सड़क का स्थल निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया। उपायुक्त ने 7 मार्च को रोजगार मेला, बाजार समिति में लगाने का निदेश दिया।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कार्यालय भवन, शौचालय, कर्मचारियों के कक्ष एवं हर्बल गार्डन का अवलोकन किया तथा इनके समुचित रख रखाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय की साफ सफाई, फाइलों के सुव्यवस्थित संधारण तथा कार्य निष्पादन को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयपालन, कार्यों के समयबद्ध निष्पादन तथा आमजन के प्रति संवेदनशील एवं उत्तरदायी बनने का निर्देश दिया, ताकि कार्यालय का वातावरण स्वच्छ, सुगम एवं जनोन्मुखी बन सके।

