हजारीबाग में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 14 आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 14 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस ने नशाखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। कटकमदाग, लोहसिंघना और ईचाक थाना क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सोमवार को कटकमदाग थाना क्षेत्र के ग्राम सुलताना में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर कुछ आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस बल ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से ब्राउन शुगर और गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों और सप्लायरों के नाम बताए, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। लोहसिंघना और ईचाक थाना क्षेत्र में भी अलग-अलग छापेमारी कर कई आरोपियों को दबोचा गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *