
पाकुड़ पुलिस के द्वारा नववर्ष में प्रोजेक्ट डिवाइस योजना लागू की गई थी,इस योजना का मुख्य उद्देश्य गुमशुदा हुए मोबाइल को बरामद कर मोबाइल धारकों तक पहुंचाना है। इसी योजना के तहत पाकुड़ पुलिस ने महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़िया, मुफ्फसिल थानांतर्गत गुम हुए कुल 19 मोबाइल को बरामद कर उनके धारकों को वापस किया। इस बाबत पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने 15 मोबाइल धारको क्रमशः बच्चन कुमार मिर्धा, शाहलम शेख, कालू शेख, सदानंद यादव, राजेश प्रसाद यादव, झुमा देवी, बीटी मरांडी, उत्तम ठाकुर, राजेश कुमार, जयमाला देवी, माईकल प्रकाश मरांडी, नुर्शेद आलम, प्रमीत घोष, सेराजुद्दीन शेख, व अम्बर अली को मोबाइल वापस किया। इस अभियान में क्रमशः पाकुड़ मुफ्फसिल, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़िया के थाना प्रभारी, के अलावे पुलिस कर्मी मौजूद थे

