
रांची के डोरंडा इलाके में एक मर्सिडीज कार सवार ने एक युवक को पहले धक्का मारा और फिर कार के बोनट पर कई किलोमीटर तक दौड़ाया। इस दौरान होमगार्ड जवानों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन कार चालक ने उन्हें भी कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद कार सवार ने युवक को अपने घर ले जाकर मारपीट की। पुलिस ने युवक को मुक्त कराया और थोड़ी देर पहले कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। कार भी जब्त की गई है। आरोपी पेशे से वकील है।

