पाकुड़: डेढ़ सौ साल पुराने शिव मंदिर में पहली बार मनाई गई महाशिवरात्रि

पाकुड़: डेढ़ सौ साल पुराने शिव मंदिर में पहली बार मनाई गई महाशिवरात्रि

बीते दोनों महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर जिले के हरिगंज में राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल ने कार्यक्रम का आयोजन किया।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पिंकी मंडल, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि सनातनी सागर, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रीतम सिंह यादव, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सनातनी राहुल कुमार सिंह, पाकुड़ जिला गौ सेवा प्रमुख अंकित कुमार भगत, विजय कुमार एवं तमाम ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन व कृतन के साथ किया गया। हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने महा प्रसाद का आनंद लिया। मौके पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था था। इस मामले पर संगठन के सागर चौधरी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि महा शिवरात्रि इस मंदिर में वर्षों बाद हुई जिसका सारा श्रेय यहां के शिवभक्त उत्तम मंडल, प्रदीप मंडल एवं तमाम ग्रामीणों को जाता है जिन्होंने बड़ी मेहनत और लगन से पहली बार इतना बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने जिला प्रशासन को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि पूरे कार्यक्रम में पुलिस की तैनाती रही जिससे सुरक्षा विधि व्यवस्था भी बेहतर रहा। जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने बताया कि संगठन के पहल से हरिगंज में वर्षों बाद इस तरह के कार्यक्रम से मन प्रफुल्लित हो गया।धर्म का प्रचार एवं एकजुटता आज के समय में जरूरी है।लोग सही मार्ग को न अपनाकर गलत दिशा में भटक गये है। मौके पर लखन मंडल, उत्तम मंडल,प्रदीप मंडल,मीरा मॉडल,अभिजीत मंडल के साथ साथ हजारों शिवभक्त मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *