
विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने निवेश और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में पिछले साढ़े आठ वर्षों में ऐतिहासिक बदलाव देखा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश ने “पॉलिसी पैरालिसिस” से निकलकर “पॉलिसी स्टेबिलिटी” की ओर निर्णायक कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री के अनुसार, स्थिर नीतियों और बेहतर कानून-व्यवस्था के चलते राज्य निवेशकों के लिए आकर्षक गंतव्य बना है। योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि सरकार की पारदर्शी और उद्योग-हितैषी नीतियों के कारण प्रदेश में औद्योगिक माहौल मजबूत हुआ है और बड़े निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतर रहे हैं।

