
फरवरी में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम ने फिर करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज और कल यानी 17 और 18 फरवरी को 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 से 19 फरवरी तक यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, राजस्थान, अंडमान-निकोबार और तमिलनाडु में बारिश की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश से तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।

