जिस अस्पताल में भर्ती हैं CM भगवंत मान, उसी को मिली बम से उड़ाने की धमकी

जिस अस्पताल में भर्ती हैं CM भगवंत मान, उसी को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पंजाब के मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल और आसपास के कई स्कूलों को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गईं। बताया जा रहा है कि यह धमकी “खालिस्तान नेशनल आर्मी” के नाम से जारी की गई थी। एहतियातन स्कूलों को तुरंत खाली करा लिया गया और परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। इस बीच भगवंत मान भी इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि मोहाली और चंडीगढ़ में पहले भी इस तरह के धमकी भरे संदेश मिले थे, जो बाद में झूठे साबित हुए थे। फिलहाल जांच एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हैं और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *