हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा गिरिडीह के पूर्व सांसद व मान्डु विधानसभा से पांच बार रहे विधायक गरीबों के मसीहा तथा झारखंड की राजनीति के स्तम्भ टेकलाल महतो की 81 वीं जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य को अलग करने में उनकी विशेष भूमिका रही । उनका शिक्षा क्षेत्र विशेष लगाव था । उन्होंने विष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय तथा दौलत महतो प्रशिक्षण महाविद्यालय की स्थापना की । कार्यक्रम के पश्चात आने वाले नगर निगम चुनाव के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण बैठक आहुत की गई । रविवार को देर रात तक चली इस बैठक में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मोहम्मद तस्लीम अंसारी की जीत सुनिश्चित कराने के लिए नगर के 36 वार्डो को छेः जोन मे बांटकर चुनाव को मजबूति से लड़ने का निर्णय लिया गया ।

मौके पर प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा प्रदेश सचिव अवधेश कुमार सिंह, शशि मोहन सिंह पूर्व अध्यक्ष आबिद अंसारी जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान वरिष्ठ कांग्रेसी कुलदीप तिवारी, तोखन रविदास, साजिद हुसैन, लाल बिहारी सिंह, राजू चौरसिया, अजय गुप्ता, सुनिल सिंह राठौर नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, मकसुद आलम, नरेश गुप्ता, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, ललितेश्वर प्रसाद चौधरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद जाविर, कजरु साव, दीपक गुप्ता, अब्दुल मनान वारसी, नौशाद आलम, ज्ञानी प्रसाद मेहता, कैलाश पति देव, अजय प्रजापति, दिलदार अंसारी, रघु जायसवाल, बाबर अंसारी, सदरूल होदा, विजय कुमार सिंह, एनए चौधरी, भैया असीम कुमार, निसार अहमद भोला, अनिल कुमार भुईंया, मुस्ताक अंसारी, मोहम्मद रब्बानी, राम कुमार पटेल, सैयद अशरफ अली, जय कुमार महतो, अमर सिंह यादव, कमरूउद्दीन कुरैशी, अनिल कुमार राय, मोहम्मद शकील, विकास प्रसाद, राम प्रकाश रविदास, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे ।

