हजारीबाग: सुदेश कुमार के समर्थन में सड़कों पर उतरे सांसद मनीष जायसवाल

हजारीबाग: सुदेश कुमार के समर्थन में सड़कों पर उतरे सांसद मनीष जायसवाल

हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी सुदेश कुमार के समर्थन में सांसद मनीष जायसवाल ने नगर निगम क्षेत्र के शिवपुरी, शिवपुरी पंचायत भवन, कल्लू चौक, नूरा चौक, कोलघटी चौक, मंडई सहित कई मोहल्लों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान प्रत्याशी सुदेश कुमार और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे। जनसंपर्क के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से सुदेश कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जगह-जगह महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत करते हुए समर्थन का आश्वासन दिया। पूरे क्षेत्र में जनसंपर्क को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला और कई स्थानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग नगर निगम को एक सक्षम, ईमानदार और विकासोन्मुख नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सुदेश कुमार जमीन से जुड़े, सक्रिय और जनसेवा के प्रति समर्पित उम्मीदवार हैं। नगर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था, सड़क, नाली और मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए इनकी जीत आवश्यक है। उन्होनें नगरवासियों से आग्रह किया कि वे विकास की निरंतरता के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी को अपना बहुमूल्य मत दें।

महापौर प्रत्याशी सुदेश कुमार ने कहा कि हजारीबाग की जनता का जो स्नेह और विश्वास उन्हें मिल रहा है, वह उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि मैं हजारीबाग को एक स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित नगर बनाने के लिए संकल्पित हूं। प्राथमिकता के तौर पर वार्ड स्तर पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ करना, जर्जर सड़कों का निर्माण, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना मेरी पहली जिम्मेदारी होगी बल्कि हजारीबाग के उज्ज्वल भविष्य का चुनाव है जनसंपर्क अभियान के क्रम में सांसद मनीष जायसवाल और प्रत्याशी सुदेश कुमार ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा के आवास पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व सांसद ने भी संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए जीत की शुभकामनाएं दीं। नगर निगम क्षेत्र की गलियों और चौक-चौराहों पर चुनावी चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में सांसद, विधायक और पार्टी संगठन पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुके हैं। ज्ञात हो कि 23 तारीख को बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान संपन्न होगा, जबकि 27 तारीख को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। जनसंपर्क अभियान से स्पष्ट है कि चुनावी मुकाबला रोचक होने जा रहा है और सुदेश कुमार के पक्ष में बढ़ते जनसमर्थन से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *