अग्रवाल युवा मंच की भव्य फागन निशान यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

अग्रवाल युवा मंच की भव्य फागन निशान यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

हजारीबाग: अग्रवाल युवा मंच के तत्वावधान में सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से ओत-प्रोत श्री श्याम रंगीलो फागन निशान यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। फाल्गुन माह की पावन बेला में आयोजित इस शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय रंग में रंग दिया।यात्रा का शुभारंभ श्री रानी सती जी मंदिर परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और आरती के पश्चात निशान यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी श्रद्धालुओं के हाथों में रंग-बिरंगे निशान लहरा रहे थे और “श्याम बाबा की जय” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।यात्रा के दौरान भजन, ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्प वर्षा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। भक्ति गीतों पर झूमते श्रद्धालुओं ने फागोत्सव की आनंदमयी छटा बिखेरी। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *