
आई4सी (I4C) ने सरकारी कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग के बाद WhatsApp फ्रॉड को लेकर चेताया है। साइबर क्रिमिनल्स सरकारी कर्मचारियों को मैसेज भेजकर कहा रहे हैं कि अपनी सैलरी जानने के लिए एक .APK फाइल डाउनलोड करें। जैसे ही यह फाइल फोन में इंस्टॉल होती है, हैकर्स को मोबाइल का एक्सेस मिल जाता है और वे बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं। आई4सी ने स्पष्ट किया कि सरकार कभी WhatsApp पर .APK फाइल नहीं भेजती। सरकारी कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि वे ऐसे मैसेज, कॉल या ई-मेल को इग्नोर करें। सैलरी और पेंशन से जुड़ी जानकारी सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट https://8cpc.gov.in पर ही देखें। साथ ही, एंड्रॉइड फोन में Unknown Source ऑप्शन हमेशा डिसेबल रखें।

