जाम हटाने के विवाद में झरिया में अंगरक्षकों की पिटाई, वीडियो वायरल

जाम हटाने के विवाद में झरिया में अंगरक्षकों की पिटाई, वीडियो वायरल

झरिया। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा मोड पर आउटसोर्सिंग संचालक के अंगरक्षकों की स्थानीय लोगों से भिड़ंत । इसके बाद स्थानीय लोगों ने उन अंगरक्षकों की कर दी पिटाई । मामले कर लेकर स्थानीय लोगों का आरोप है कि शनिवार की रात जोरापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा मोड पर जाम लगा हुआ था । इस दौरान आउटसोर्सिंग संचालक की गाड़ी जाम में फंस गई । इस बाद दौरान गाड़ी से उतरकर अंगरक्षकों ने जाम को हटाने के क्रम में एक स्थानीय ऑटो चालक को थप्पड़ मार दिया ।जिसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और अंगरक्षकों की पिटाई कर दी ।वहीं इस पूरे झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और झरिया शहर में चर्चा का विषय बन गया है ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *