
नगर निकाय चुनाव में बतौर अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी पेश करने वाली शबरी पाल से भारतीय जनता पार्टी ने लिखित रूप में नोटिस जारी किया है। बताते चलें कि इस बार के नगर निकाय चुनाव में भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ताओं ने पार्टी द्वारा समर्थित उम्मीदवार के होने के बाद भी नामांकन किया है। इसमें शबरी पाल का नाम सबसे उपर है। लिहाजा पार्टी ने शबरी पाल से लिखित रुप में सात दिनों के अंदर अपना ज़बाब देने को कहा है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा की ओर से जारी पत्र में शबरी पाल के इस कदम को अनुशासनहीनता बताया गया है।

