
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अगर उनके शिक्षा मंत्री को ‘भारत रत्न’ उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ और पं. राम प्रसाद बिस्मिल में फर्क नहीं पता, तो वहां शिक्षा व्यवस्था चौपट होना तय था। उन्होंने आगे कहा कि बच्चे नकल नहीं करते, लेकिन व्यवस्था की कमजोरियों और भ्रष्टाचार के कारण यही स्थिति पैदा होती है। उनका आरोप है कि समाजवादी पार्टी के लोग उत्तर प्रदेश में शिक्षा के स्तर को बिगाड़ रहे थे।

