वार्ड नंबर 43 में पार्षद प्रत्याशी रूबी धीवर के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

वार्ड नंबर 43 में पार्षद प्रत्याशी रूबी धीवर के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब


वार्ड नंबर 43 में पार्षद प्रत्याशी रूबी धीवर के समर्थन में जनसैलाब उमड़ पड़ा है। रूबी देवी एवं उनके समर्थकों द्वारा क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान मतदाताओं को इस बार बैलेट पेपर के माध्यम से वोटिंग की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। कैसे सही तरीके से मतदान करना है, मताधिकार का प्रयोग करने के बाद बैलेट पेपर को किस तरह फोल्ड करना है, इन सभी बातों की जानकारी विशेष रूप से बुजुर्ग महिलाओं और नए मतदाताओं को सरल भाषा में दी गई। जनसंपर्क के दौरान सैकड़ों समर्थकों की गूंजती आवाज — “रूबी तुम मत घबराना, तुम्हारे पीछे सारा जमाना!” से पूरा क्षेत्र रूबीमय हो गया। लोगों से मिल रहा भरपूर समर्थन इस बात का गवाह है कि इस बार वार्ड नंबर 43 में परिवर्तन तय है। क्षेत्र की जनता का विश्वास और आशीर्वाद रूबी धीवर के साथ दिखाई दे रहा है। रूबी धीवर ने कहा — “जनता हमें जिताएगी तो वार्ड की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। विकास और पारदर्शिता हमारा संकल्प है।” अब वार्ड नंबर 43 में रूबी धीवर की विजय यात्रा को लेकर समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *