
केरेडारी :— केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की चंद्रगुप्त कोल परियोजना पचड़ा की पुनः शुरुआत रविवार को की गई। विधिवत पूजा-अर्चना एवं औपचारिक कार्यक्रम के साथ परियोजना का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर एमडीओ सुशी इंफ्रा कंपनी के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।अधिकारियों ने कहा कि परियोजना शुरू होने से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सैकड़ों लोगों को काम मिलने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी परियोजना के प्रारंभ होने पर काफी खुशी व्यक्त की और उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र का समग्र विकास होगा। वहीं प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि नियमानुसार मुआवजा एवं पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी। इस दौरान मौके पर सुशी इंफ्रा कंपनी के महाप्रबंधक आर एस यादव, अमरेश कुमार सिंह,लालजीत गंझु,कोड़न साव,बिराट दास,प्रेम कुमार साव,बिटू यादव,शिवा राम,मुकेश राम,सुरेन्द्र साव,बलदेव साव,अक्षय गंझु समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

