
जिले में एवं पाकुड़ शहर के लगभग हर शिवालयों व मंदिरों में पूरी श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ लोगों ने महाशिवरात्रि पर्व मनाया। इस दौरान महिलाओं व पुरुषों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। अहले सुबह पूजन सामग्री की खरीददारी हेतु लोगों की भीड़ बाजार में रही तो वहीं भगवान शिव पर जल चढ़ाने हेतु मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखी गई। हर वर्ष की तरह भगवान भोलेनाथ की पूर्ण साज सज्जा के साथ बारात भी निकाली गई जिसमें काफी लोगों ने हिस्सा लिया। बारात के दौरान शहर के मुख्य सड़क के किनारे शरबत व पेयजल की भी व्यवस्था की गई थी। दूधनाथ मंदिर, हाटपाड़ा मंदिर, कालीभषान मंदिर, भगतपाड़ा मंदिर, शिव शीतला मंदिर, बिजली कालोनी मंदिर एवं महाकाल मंदिर श्रद्धालुओं से खचाखच भरे थे।

