पाकुड़ में सड़क सुरक्षा माह के बाद नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई: डीटीओ 

पाकुड़ में सड़क सुरक्षा माह के बाद नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई: डीटीओ 

जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी ने बताया कि जिले में सुरक्षा माह के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के सभी प्रखंडों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर आमजनों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान के बाद अब नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।वर्तमान में जिले भर में सघन वाहन जांच अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। ऐसे वाहन चालक जो अपने वाहनों में अवैध रूप से अतिरिक्त लाइट, मल्टीटोन हॉर्न का उपयोग कर रहे हैं, उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि हाल ही में चलाए गए अभियान के दौरान कई बड़े वाहनों सहित लगभग 50 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिनमें अवैध मल्टीटोन हॉर्न एवं अतिरिक्त लाइट पाए गए।उन्होंने कहा कि जो लोग बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *