नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान दल के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण |

नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान दल के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण |

नगर निकाय चुनाव के सफल संचालन को लेकर प्रतिनियुक्त मतदान दल के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गय जिसमें मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की व्यवहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की गई, ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की त्रुटि या भ्रम की स्थिति न हो। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि निर्वाचन कार्य लोकतंत्र की आधारशिला है और इसमें प्रतिनियुक्त प्रत्येक पदाधिकारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी मतदान केंद्र से शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं के लिए पेयजल, शौचालय, प्रकाश, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

मतदाताओं की पहचान, आवश्यक प्रपत्रों के सही संधारण तथा मतदान समाप्ति के बाद की सभी प्रक्रियाओं का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान की चरणबद्ध प्रक्रिया, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, सीलिंग प्रक्रिया, सामग्री प्रबंधन, आपात परिस्थितियों में की जाने वाली कार्रवाई तथा मतदान दिवस पर अपनाई जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *