असम आज एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री Narendra Modi डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास स्थित आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ELF) पर उतरेंगे और लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों व हेलीकॉप्टरों का हवाई प्रदर्शन देखेंगे। पूर्वोत्तर भारत में अपनी तरह की यह पहली सुविधा है, जिसे Indian Air Force के समन्वय से विशेष रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है।

इसका उद्देश्य आपात स्थितियों में सैन्य और नागरिक विमानों के सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करना है। यह ELF प्राकृतिक आपदाओं या रणनीतिक जरूरतों के समय राहत और बचाव कार्यों की त्वरित तैनाती में अहम भूमिका निभाएगी। दोहरे उपयोग वाले इस बुनियादी ढांचे पर 40 टन तक के लड़ाकू और 74 टन तक के परिवहन विमान संचालित किए जा सकेंगे।

