अज़हर इस्लाम ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात |

अज़हर इस्लाम ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात |

एनडीए के पूर्व प्रत्याशी व समाजसेवी अज़हर इस्लाम ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात किया। इस दौरान अज़हर ने उन्हें पुष्पगु्च्छ देकर और शॉल ओढ़ाकर कर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस बाबत अज़हर इस्लाम ने कहा कि नितिन नवीन सरल, विनम्र और संगठन के प्रति पूर्ण समर्पित व्यक्ति हैं।

उनसे मुलाकात कर नई ऊर्जा का संचार हुआ और सेवा भाव और अधिक मजबूत हुआ। अज़हर ने कहा कि एक सामान्य भाजपा कार्यकर्ता से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर बेहद प्रेरणादायक है। उनसे मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी तथा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय और विकास पहुंचाने के विषय में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अज़हर इस्लाम कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का संकल्प और सशक्त होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *