पाकुड़ विधायक ने किया क्षेत्र का तुफानी दौरा |

पाकुड़ विधायक ने किया क्षेत्र का तुफानी दौरा |

पाकुड़ की विधायक निसात आलम ने सदर प्रखंड अंतर्गत इशाकपुर पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया। दौरे के क्रम में उन्होंने मणिरामपुर पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का विधिवत शिलान्यास किया। मौके पर विधायक ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है, ताकि आम जनता को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकें। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्या को सुना तथा संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।दौरे के बाद कांग्रेस कार्यालय में नगर चुनाव को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री कुमार सरकार ने की। बैठक में संगठन की मजबूती एवं चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, प्रखंड पर्यवेक्षक अशोक दास, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, रामविलास महतो, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, जिला महासचिव मोनिता कुमारी, मिर्जहान विश्वास, मुखिया मोजिबुर रहमान, पंचायत अध्यक्ष खुरर्शीद आलम,जोहर शेख उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *