बुधवार की देर रात्रि लोहसिंघना थाना प्रभारी के द्वारा पेलावल ओपी के पेट्रोलिंग पार्टी को दूरभाष के माध्यम से सूचित किया गया कि एक बिहार नंबर प्लेट लगा सफेद रंग की स्कोर्पियो गाडी पुलिस की गश्ती गाडी को देखकर इंद्रपुरी चौक पर लगे बैरियर को धक्का मारते हुए पेलावल की ओर तेज गति से भाग रहा है। सूचना पर एसपी अंजनी अंजन ने सदर एसडीपीओ अमित आनन्द के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हुए पेलावल गदोखर मोड के पास पुलिस बल के सहयोग से बैरियर लगाकर इंद्रपुरी चौक हजारीबाग की ओर से तेज गति से आता हुआ स्कार्पियो वाहन को सशस्त्र बल के सहयोग से बैरियर लगाकर पकड़ लिया गया। वाहन के अंदर जाँच करने पर कुल 6 लोग बैठे हुये पाये गए। कड़ाई से पुछ-ताछ करने पर इनलोंगों के द्वारा बताया गया कि ये सभी चार पहिया वाहन की चोरी करते है और आज ये सभी हजारीबाग जिले के पेलावल ओपी थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले थे। पकड़ाये व्यक्तियों के द्वारा यह भी बताया गया कि ये सभी एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं,

जो बिहार में अवैध शराब की तस्करी के लिए शराब माफियाओं को चोरी का वाहन उपलब्ध कराते हैं और हजारीबाग एवं आसपास के क्षेत्र से कई स्कोर्पियों वाहन चोरी करके बिहार के शराब माफियाओं को बेच देते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम चालक अशरफ अली उर्फ यशरब अली उर्फ पप्पू खान उर्फ गुरूजी पिता शेख नसीम अहमद ग्राम कुसडीहरा थाना जिला रोहतास (बिहार) वर्तमान पता नवाडीह अजमेर नगर थाना नगर जिला औरंगाबाद (बिहार), विवेक कुमार पिता उमेश यादव ग्राम जिला- औरंगाबाद गाँधीनगर वार्ड नं-33 थाना-नगर, विकास कुमार पिता मदन साव ग्राम बैधबिगहा थाना हरीहरगंज जिला-पलामू, जितेन्द्र कुमार मेहता उर्फ छोटू पिता-नरेश प्रसाद मेहता ग्राम-शेखा थाना मुफ्फसील जिला- हजारीबाग, मो जोनी पिता मो असरफ ग्राम-बुलेन टोली थाना दिदारगंज जिला-बिहार शरीफ और शेखराज पिता शेख हबीबुल्हा ग्राम अकबरपुर थाना-रोहतास जिला रोहतास (बिहार) शामिल हैं। छापामारी दल में सदर एसडीपीओ अमित आनंद, इंस्पेक्टर शाहिद रजा, पेलावल प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय, लोहसिंघना प्रभारी निशांत केरकेट्टा, कटकमसांडी प्रभारी शिवम कुमार गुप्ता, दारू प्रभारी इकबाल हुसैन, एसआई राजबल्लभ यादव, चितरंजन कुमार, तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी और पेलावल ओपी व लोहसिंघना थाना के शस्त्र बल शामिल थे।

