वृंदावन के सिद्धि विनायक होटल में ओपनिंग सेरेमनी के दौरान भीषण आग, कई लोग फंसे |

वृंदावन के सिद्धि विनायक होटल में ओपनिंग सेरेमनी के दौरान भीषण आग, कई लोग फंसे |

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन स्थित सिद्धि विनायक होटल में ओपनिंग सेरेमनी के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। घटना के समय होटल में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और करीब 30 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई। आग की सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं।

रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करते हुए छत पर फंसे लोगों को क्रेन की मदद से सुरक्षित नीचे उतारा गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जबकि आसपास के इलाके को एहतियातन खाली कराया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने और अंदर फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *