केंद्र सरकार की कथित मजदूर-विरोधी नीतियों के विरोध में आज 12 फरवरी को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुलाई है। इस हड़ताल में बैंकिंग यूनियनें भी शामिल हैं, जिससे बैंक सेवाओं पर असर पड़ सकता है। हालांकि बैंक आधिकारिक रूप से बंद नहीं हैं और शाखाएँ खुली रहेंगी, लेकिन कई स्थानों पर कामकाज प्रभावित हो सकता है।

एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा और यूको बैंक ने संभावित व्यवधान की सूचना दी है। काउंटर सेवाएँ, चेक क्लीयरेंस और अन्य शाखा कार्यों में देरी संभव है। डिजिटल बैंकिंग, एटीएम और यूपीआई सेवाएँ सामान्य रहने की उम्मीद है। ग्राहकों को सलाह है कि जरूरी लेन-देन पहले से योजना बनाकर करें।

