योगी सरकार ने पेश किया 9.12 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बजट |

योगी सरकार ने पेश किया 9.12 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बजट |

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9.12 लाख करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा बजट विधानसभा में पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा प्रस्तुत यह बजट आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सरकार का अंतिम पूर्ण बजट माना जा रहा है। सरकार के अनुसार, कुल बजट का 19.5 प्रतिशत पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) के लिए निर्धारित है। शिक्षा के लिए 12.4 प्रतिशत, स्वास्थ्य के लिए छह प्रतिशत और कृषि व संबद्ध सेवाओं के लिए नौ प्रतिशत आवंटित किए गए हैं।

अयोध्या क्षेत्र में पर्यटन अवसंरचना विकास हेतु 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 27,103 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं, जो पिछले वर्ष से 13 प्रतिशत अधिक है। औद्योगिक क्षेत्र विस्तार योजना के लिए 5,000 करोड़ और निवेश प्रोत्साहन नीति 2023 के तहत 1,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *