सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के अंतर्गत बी.एड. सेमेस्टर-III की प्रायोगिक, मौखिक परीक्षा के.के.एम. बी.एड.कॉलेज में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।परीक्षा विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार हुई। परीक्षा की निष्पक्षता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न विषयों के लिए बाह्य परीक्षकों की नियुक्ति की गई थी।लगभग 100 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इस दौरान स्कूल इंटर्नशिप रिपोर्ट तथा चयनित विषयों में प्रैक्टिस टीचिंग का मूल्यांकन किया गया।कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. युगल झा के नेतृत्व में हुआ।

विभागाध्यक्ष डॉ. महबुब आलम, परीक्षा समन्वयक हिमांशु शेखर महाकुर तथा कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. मनोहर कुमार ने परीक्षा व्यवस्था की सक्रिय रूप से निगरानी की। महाविद्यालय के सभी शिक्षण एवं गैर शिक्षण कर्मचारियों ने भी सहयोग प्रदान किया। कालेज प्रशासन ने परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन पर संतोष व्यक्त किया तथा विश्वविद्यालय प्रशासन एवं बाह्य परीक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया।

