पाकुड़ विधायक निसात आलम के निर्देश पर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा सदर प्रखंड अंतर्गत उदयनारायणपुर पंचायत के रघुनाथपुर में निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण में विधायक निसात आलम के सहायक गजनीफर इमाम उर्फ छोटू, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक एवं जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पावर सब स्टेशन का कार्य तेजी से पूर्ण किया जाए, क्योंकि गर्मी का मौसम नजदीक है।

उन्होंने यह भी कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और अति शीघ्र सब स्टेशन को चालू किया जाए।उन्होंने कहा कि पावर सब स्टेशन के चालू हो जाने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा, जिससे जनता को बड़ी राहत मिलेगी। कांग्रेस पार्टी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर क्षेत्र के विकास एवं जनता की सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध है।

