
आज दिनांक 11.2.2026 को द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी , बिशुनपुर, धनबाद में विदाई समारोह का आयोजन कर 12वीं के छात्राओं को विदाई दी गई। प्राचार्य मदन कुमार सिंह, उप प्राचार्या पुष्पा सिंह, एकेडमिक इंचार्ज सुबीमान दास, कैलाश रवानी एवं सुब्रनिल बर्मन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत गीता के श्लोक से की गई, इस दौरान बच्चों ने स्वागत गान एवं विभिन्न गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपने स्कूली जीवन के यादगार पलों को साझा किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । विभिन्न तरह के मूल्यांकन के आधार पर मिस्टर डी .एम. एफ. ए का खिताब अभिषेक सिंह राजपूत को एवं मिस डी एम एफ ए का टाइटल अनन्या तथागत को दिया गया। समस्त छात्र /छात्राओं को विद्यालय के द्वारा मोमेंटो एवं उपहार दिया गया । विद्यालय का अंतिम दिन होने की वजह से छात्र-छात्राओं ने विद्यालय कैंप्स के विभिन्न जगहों पर समूह चित्र खिंचवाई। प्राचार्य मदन कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत का संदेश देते हुए कहा कि बिना परिश्रम के सफलता नहीं मिलती, छात्रों से बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन करने का आह्वान किया । 11वीं के छात्रों ने अधिकांश कार्यक्रम को तैयार किया था । उपप्राचार्या पुष्पा सिंह एवं समस्त शिक्षक/ शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

